फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ ही थम गई गर्भ में पल रहे बालक की सांस

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
एटा। फांसी लगने से मां के साथ ही गर्भ में पल रहे बालक की भी सांस थम गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के गर्भवती होने का खुलासा हुआ है। चिकित्सक महिला के आठ माह की गर्भवती होने की बात कह रहे है।
विज्ञापन

थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी देवश्री के साथ ही उसके गर्भ में पल रहे बालक की भी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद चिकित्सकों ने बताया कि महिला करीब आठ माह की गर्भवती थी। इसके चलते उसके गर्भ में पल रहे बालक की भी मौत हो गई। साथ ही चिकित्सकों ने बताया कि महिला की मौत फांसी लगने से हुई थी। बता दे कि देवश्री पत्नी तोफान सिंह दो दिन पहले अपनी ससुराल कासिमपुर में मौजूद थी। उसी समय उसका संदिग्ध हालात में शव फंदे पर लटकता हुआ मिला था। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वही मृतका के भाई प्रेमपाल ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें