फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर 18 प्रधान और पंचायत सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में ग्राम पंचायत सहयोग नहीं कर रही हैं। ऐसी ही लापरवाही पर पंचायत राज विभाग से 18 ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय व जल निगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े हैंडपंपों को सही कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को सूची सौंपी गई थी। यहां से सभी ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों को हैंडपंप सही कराने के आदेश भी हो गए थे। इसके बाद भी कई ग्राम पंचायतों व परिषदीय विद्यालयों में हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं।

हैंडंपप सही न होने पर फिर एक बार जल निगम से ये सूची पंचायत राज विभाग को भेजी गई। इसके बाद डीपीआरओ ने बरनाहल के 18 ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है। साथ ही सात दिन में इन हैंडपंपों को सही कराने के बाद कार्यालय को अवगत भी कराना होगा।
विज्ञापन


विकास खंड बरनाहल के जगन्नाथपुर, नगला प्रेमी, बमटापुर, उरथान, नगला रधू, बुझिया, निबेहरा, नगला भूड़, रेडापुर, हाजीपुर नेरा, नगला भूपाल, मढ़ामई, फूलामई, निरावली, कलंदरपुर, दिहुली, नगला मूंज, खेड़ा महान, सैयदपुर केहरी ग्राम पंचायत के प्रधान व सचिवों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


आदेश के बाद भी ग्राम प्रधान और सचिव ने खराब हैंडपंप ठीक नहीं कराए। कार्य में लापरवाही मानते हुए उन्हें नोटिस जारी किए हैं।
यतेंद्र सिंह, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें