फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारों को राहत देगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ठंड में गरीब और बेसहारों को राहत देने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में गरीबों को कंबल वितरण करने के लिए चिह्नीकरण की योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन


कंबलों की आपूर्ति कराने के लिए प्रशासन जल्द टेंडर जारी करेगा। आपूर्तिकर्ता फर्म के तय होने के बाद दिसंबर के चतुर्थ सप्ताह से कंबल वितरण का काम शुरू हो जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिवर्ष ठंड में गरीबों को राहत देने के लिए कंबल वितरण किया जाता है। इसके लिए प्रशासन दैवीय आपदा कोष से बजट देता है।

इस बार ठंड के मद्देनजर प्रशासन को कंबल वितरण के लिए बजट मिल गया है। डीएम की संस्तुति के बाद जिले में गरीब और बेसहाराओं को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। कंबल खरीद के लिए प्रशासन टेंडर जारी करने जा रहा है।
विज्ञापन


कंबलों की आपूर्ति होते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि कंबल वितरण की तैयारी शुरू हो गई है। आपूर्तिकर्ता फर्मों से आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें