फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर में बनने लगा मिड-डे-मील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला। सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी शिक्षा विभाग बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की अनदेखी के चलते स्कूली बच्चे परेशान हैं। स्कूल का हैंडपंप खराब है तो वहीं स्कूल में करीब एक माह से मिड-डे-मील नहीं बना है।

ऐसे में स्कूल में बच्चों की संख्या कम होती जा रही है। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए शिक्षा विभाग ने शनिवार से प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर में मिड-डे-मील बनवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर में 30 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय में शिक्षिका डौली व शिक्षामित्र ऊषा देवी तैनात हैं। इस विद्यालय में लगभग एक माह से मिड-डे-मील नहीं बन रहा था। इससे बच्चे सुबह आने के बाद खाने के समय घर जाते हैं तो फिर लौटकर नहीं आते।

मध्याह्न भोजन न मिलने से बच्चों की संख्या सात से आठ ही रहती थी। इस खबर को अमर उजाला ने विगत 13 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही विभाग हरकत में आया।

शनिवार को मीनू के मुताबिक मिड-डे-मील बना तो बच्चों की संख्या भी बढ़ गई। शनिवार को बच्चों को मीनू के अनुसार सब्जी और चावल दिए गए। एमडीएम के चलते शनिवार को बच्चों की संख्या दो गुनी हो गई। विद्यालय में लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब है।

बच्चों को पानी घर से लाना पड़ रहा है अथवा प्यास लगने पर बच्चे पानी अपने-अपने घरों की दौड़ लगा रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों ने हैंडपंप भी ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रावि प्रेमपुर शिक्षिका, डोली ने बताया कि विभाग ने कार्यवाही करते हुए एमडीएम बनाने की व्यवस्था कर दी है। अब मीनू के मुताबिक बच्चों को प्रतिदिन एमडीएम मिलेगा। इसके साथ ही हैंडपंप को भी जल्द ठीक कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें