फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल में करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी (करहल )। गांव अहलादपुर में एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल से तार काटने वाला कटर बरामद किया है। इससे युवक पर तार चोरी करने के दौरान घटना होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अहलादपुर में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव हाईटेंशन लाइन के नीचे जली हुई अवस्था में पड़ा देखा। पास ही तार काटने का कटर भी पड़ा हुआ था। लोगों ने युवक पर तार चोरी करने के दौरान करंट की चपेट में आने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और आसपास के लोगों से बातचीत कर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी कुछ जानकारी नहीं दे सका।

उधर, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि युवक उनका कर्मचारी नहीं था। यदि होता तो वह शटडाउन लेकर जाता। वहीं, पुलिस को घटनास्थल पर तार काटने वाला कटर भी बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें