फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली: 1.70 लाख सवारियों ने किया रोडवेज से सफर

विज्ञापन
दिवाली: 1.70 लाख सवारियों ने किया रोडवेज से सफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। दिवाली पर एक लाख 70 हजार से अधिक सवारियों ने रोडवेज की बसों से सफर किया। पहले सात दिनों में डिपो की 159 बसों ने 4.20 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर एक करोड़ 95 लाख रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया। इसमें 84 हजार लीटर से अधिक डीजल खर्च हुआ।
विज्ञापन

दिवाली पर परिवहन निगम के दस दिनी विशेष प्रोत्साहन अभियान में अभी तीन दिन शेष हैं। हालांकि पहले सात दिनों में डिपो ने एक बार फिर रिकार्ड कमाई की है। डिपो के आंकड़ों के अनुसार सात से 11 नवंबर तक के सात दिन में डिपो की 159 बसों से एक लाख सत्तर हजार से अधिक सवारियों ने विभिन्न मार्गों पर चार लाख 19 हजार 728 किलोमीटर का सफर किया। इनमें सर्वाधिक आधी से अधिक सवारियां एवं सफर दिल्ली मार्ग का है। इस दौरान डिपो की 159 बसों ने 84 हजार लीटर से अधिक डीजल खर्च किया। इस दौरान टायर-कमानी, शीशा आदि डैमेज मेंटीनेंस पर भी दस लाख रुपये से अधिक का खर्च हुआ है।

प्रोत्साहन अभियान के पहले सात दिन में 1.70 लाख से अधिक सवारियों ने डिपो की 159 बसों से विभिन्न मार्गों पर 4.20 लाख किमी की यात्रा की। इससे एक करोड़ 95 लाख रुपये से अधिक का राजस्व मिला। वहीं मेंटीनेंस पर भी दस लाख रुपये से अधिक का खर्च हुआ। सर्वाधिक डैमेज कमानी, टायरों में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मदनलाल, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें