फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो सका जवाहर बाग के आरोपियों पर निर्णय

विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। उद्यान विभाग के कर्मचारी से घर में घुसकर मारपीट किए जाने के मामले में जवाहर बाग के तथाकथित सत्याग्रहियों पर कोर्ट शुक्रवार को भी फैसला नहीं दे सकी। इस मामले में आठ में से पांच आरोपी कोर्ट में हाजिर हुए।
विज्ञापन


16 मार्च 2016 को उद्यान विभाग के कर्मचारी देवी सिंह के घर में घुसकर हुई मारपीट के मामले में कोर्ट द्वारा शनिवार को निर्णय दिया जाना था लेकिन दो दिन का राष्ट्रीय शोक होने के कारण शनिवार को कोर्ट में काम नहीं हुआ।

इस मामले में राजेश, प्रेमपाल, प्रिंस राहुल चरन सिंह जेल से कोर्ट में हाजिर हुए, जबकि दो जमानत पर छूटे तथा एक जेल के आरोपी ने हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया। अब यह निर्णय 29 को दिया जाना है।
विज्ञापन


बचाव पक्ष के अधिवक्ता एल के गौतम ने बताया कि शनिवार को तहसील मेें मारपीट प्रकरण की भी तारीख थी। इस मामले में भी वहीं नामजद हैं जो कि उद्यान विभाग के कर्मचारी के घर में घुसकर मारपीट किए जाने के मामले में नामजद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें