फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला झलकारी नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि युवक पड़ोसी के घर मोटर का तार लगाने गया था। युवक की मौत के बाद पड़ोसी घर में ताला लगाकर गायब हो गए।
विज्ञापन


थाना उत्तर के मोहल्ला झलकारीनगर निवासी राजू (24) पुत्र रामशंकर कारखाने में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार को वह तड़के फैक्ट्री में काम करके घर लौटा था। इसी दौरान पड़ोस में श्याम सुंदर के घर मोटर का तार लगाने के लिए चला गया। तभी करंट लगने से अचेत हो गया। परिजन तत्काल ही उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। राजू की शादी एक वर्ष पूर्व ही उमा देवी के साथ हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनिल कुमार ने कहा कि युवक की संदिग्ध परिस्थिति में करंट लगने से ही मौत होने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुरूप ही मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। जिस घर में घटना हुई वह परिवार ताला लगाकर लापता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें