फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर वर्दी फाड़ी, फायर होने पर भागे पुलिस कर्मी

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
एटा। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दूल्हापुर में बाहर के कुछ लोग तंबू लगाकर रह रहे थे। इसकी जानकारी पर कोतवाली से कुछ पुलिस कर्मी उनका सत्यापन करने वहां पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। फायर होने पर पुलिस कर्मी वहां से जान बचाकर भागे। बाद में थाने से पहुंचे पुलिस बल ने एक आरोपी को पकड़ लिया। मामले की रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ देहात थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दूल्हापुर में बाहर से आकर रह रहे लोगों का सत्यापन करने के लिए थाने से सिपाही भरत सिंह और होमगार्ड महीपाल गए थे। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस कर्मी तंबू में रह रहे लोगों का सत्यापन कर रही थी। उसी समय दूल्हापुर निवासी सौरभ और उसका पिता राजेश सहित अन्य कई लोग पुलिस कर्मियों के पास पहुंचे। मौके पर पहुंचे पिता पुत्र सहित अन्य लोग पुलिस वालों से सत्यापन करने का विरोध करने लगे। इसे लेकर पुलिस वालों की ग्रामीणों के साथ कहासुनी होने लगी। उसी समय ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने बाद में पुलिस कर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस कर्मी किसी तरह वहां से बच कर भागे। बाद में पुलिस कर्मियों की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां से सौरभ को हिरासत में लिया है। एसआई सुरजीत सिंह ने मामले की रिपोर्ट देहात कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें