फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार चोरों ने युवक को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : SELF
विज्ञापन

विज्ञापन
जैथरा (एटा)। थाना क्षेत्र के गांव बरना में अपने दरवाजे पर खड़े युवक को दो बाइक सवार चोरों ने गोली मार कर घायल कर दिया। चोर बाइक सहित भागने में सफल हो गए। पंकज ने 12 जून की रात गांव से दो भैंस चोरी कर ले जा रहे चोरों से भैंस छुड़ा ली थीं।

बरना के पंकज पांडेय पुत्र महेश चंद्र पांडेय शुक्रवार रात 11 बजे अपने ही गांव में गश्त लगाने के लिए अपने अन्य साथियों का दरवाजे पर खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। तभी दो चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर बाइक से आए। पीछे बैठे चोर ने तमंचे से पंकज को गोली मार दी। जो पंकज के जांघ और हाथ में लगी। फायर की आवाज होते ही चोर बाइक सहित रात के अंधेरे में भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर होने पर गांव वालों ने फायरिंग की। सूचना पर डायल 100 टीम पहुंच गई। बताए अनुसार 16 मई को बरना के पांच घरों में एक साथ चोरी हुई थी। जिसमें पंकज के घर भी चोरी हुई थी। इसी के चलते गांव वालों ने सर्व सम्मति से हर मोहल्ल से एक-एक आदमी लेकर गांव में गश्त करने का निर्णय लिया था। पंकज ने अज्ञात के विरुद्ध गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें