फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत सुनने को निगम शुरू करेगा कॉल सेंटर

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। अब आपको पानी और साफ-सफाई की समस्या के लिए निगम के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी । नगर निगम इसके लिए एक कॉल सेंटर बनाने जा रहा है। इसके फोन नंबर पर आप अपनी समस्या नोट करा पाएंगे । यहीं से आपको अपनी समस्या के निस्तारण की जानकारी भी मिलेगी। यह कॉल सेंटर जन समस्या सुनने के लिए 24 घंटे खुला रहेगा ।
विज्ञापन


नगर निगम बनने के बाद सबसे अधिक समस्या शिकायतों के निस्तारण में आ रही है। शिकायत सुनने के लिए अभी तक निगम में कोई विशेष पटल नहीं बनाया गया है। शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण के लिए निगम जल्द ही कॉल सेंटर खोलने जा रहा है। इस कॉल सेंटर का एक नंबर होगा। यह नंबर 24 घंटे खुला रहेगा। इस नंबर पर नगर निगम क्षेत्र की हर प्रकार की समस्या सुनी जाएगी।

यहां से समस्या के संबंध में संबंधित विभाग को जानकारी दी जाएगी और शिकायत के निस्तारण के संबंध में सूचना एकत्रित की जाएगी। नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले कॉल सेंटर के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। अधिकारी द्वारा शिकायतों और शिकायतों के निस्तारण की सूचना केंद्रित की जाएगी और इसके साथ ही संबंधित इंजीनियर और विभागों को जानकारी दी जाएगी। नगर आयुक्त समीर वर्मा ने बताया कि कॉल सेंटर को जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। यह कॉल सेंटर 24 घंटे खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें