फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब खुलेगा अमर कालोनी दंपती मर्डर

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। सवा साल पहले अमर कालोनी में दंपती की हत्या और दो लाख रुपये की डकैती का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है। इस मामले में अब एसएसपी प्रभाकर चौधरी के अमर कालोनी में क्राइम सीन देखने और दंपती के बच्चों से वारदात की जानकारी करने से खुलासे की उम्मीद जगी है। एसएसपी ने शनिवार को अमर कालोनी की पूरी फाइल मंगाई है।
विज्ञापन


आठ मार्च 2017 को अमर कालोनी में बनवारी और उनकी पत्नी रविबाला की हत्या करके दो लाख की डकैती ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। मां और पिता की हत्या का खुलासा न होने पर सिस्टम से हारी उनकी बड़ी बेटी राखी ने भी आठ अक्तूबर को अपनी जान दे दी थी। सवा साल बीतने के बाद भी दंपती हत्या अभी तक अबूझ पहेली बनी हुई है।

शुक्रवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अमर कालोनी पहुंचकर क्राइम सीन देखा। इसके बाद दंपती के बेटे राहुल और दीपा से वारदात की पूरी जानकारी ली। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि अमर कालोनी दंपती हत्याकांड की पूरी फाइल मंगाई है। सवा साल में खुलासा क्यों नहीं हुआ। पूरी जानकारी करके जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन



लाई डिटेक्टर टेस्ट से नहीं मिल सकी सफलता
मथुरा। इस मर्डर के खुलासे में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाया, पर पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग सकी। अब पुलिस चिंह्ति किए गए तीन लोगों का जल्द लाई डिटेक्टर टेस्ट कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें