फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पींगरी गांव में फायरिंग, दो महिलाओं समेत चार घायल

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। शनिवार को शेरगढ़ के गांव पींगरी में गोलियां चल गईं। खेत पर पानी की पाइप लाइन लीकेज होने पर विवाद हो गया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। गोली लगने से एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


थाना शेरगढ़ के गांव पींगरी निवासी इरशाद पुत्र उस्मान खेत पर लीकेज पानी की पाइप लाइन को सही करा रहा था। इसी बीच नरवीर ने उसे टोका। इस पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो नरवीर और उसके भाइयों ने इरशाद पर हमला कर दिया। हमलावरों से बचकर इरशाद अपने घर की तरफ दौड़ा।

पीछा कर रहे हमलावरों ने फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से इरशाद घायल हो गया। बचाने आई इरशाद की चाची नाजमा पत्नी अब्दुल माजिद, हलीमा पत्नी मुश्ताक और पप्पू पुत्र उमर मोहम्मद, मुकीम पुत्र मुवीन को भी छर्रे लग गए। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


नाजमा की हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है। चचेरे भाई अब्दुल रसीद ने नरवीर समेत छह के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भीम को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें