फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन के मुख्य डाकघर में बना पासपोर्ट कार्यालय

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को सांसद हेमामालिनी करेंगी। इससे पूर्व सोमवार को पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों ने अभ्यास करते हुए तीन लोगों के पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी के प्रयासों से अब मथुरा और उसके आसपास के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि वृंदावन के चुंगी चौराहा स्थित मुख्य डाकघर में पासपोर्ट बनवा सकेंगे। इसके लिए पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार है। इस कार्यालय में एक पासपोर्ट अधिकारी, दो सहायक के साथ एक कर्मचारी लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान देंगे।

पासपोर्ट वेरिफिकेशन अधिकारी उत्कर्ष मिश्रा और सीएसई प्रकाश सोनी ने बताया कि इस पासपोर्ट कार्यालय से प्रतिदिन 50 आवेदनों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है। आवेदकों की जांच प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए हैड रिपोर्ट पासपोर्ट को भेजी जाएगी। मथुरा सांसद व फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी 22 मई को सुबह 11 बजे विधिवत रूप से वृंदावन के डाकघर में बने पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें