फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकृष्ण राणा के घर पर आज चस्पा होगा कुर्की का नोटिस

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा के चंदनवन आवास पर पुलिस मंगलवार को मुनादी कराकर कुर्की नोटिस चस्पा करेगी। यह कुर्की नोटिस सेबी मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से जारी हुआ है। इसके बाद ही फरह पुलिस जयकृष्ण राणा के मकान की कुर्की भी करेगी।
विज्ञापन


प्लाट और फ्लैट के एवज में 500 करोड़ रुपये लेकर फरार कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा सेबी के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। कोर्ट ने कई बार राणा को चेतावनी देते हुए हाजिर होने के लिए कहा, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ।

आखिर में बीते शनिवार को कोर्ट ने कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा के खिलाफ कुर्की नोटिस और कुर्की के आदेश कर दिए। यह नोटिस और कुर्की आदेश पर त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि 22 मई को फरह पुलिस की टीम चंदनवन पहुंचकर मुनादी करते हुए कुर्की नोटिस चस्पा करेगी। इसके बाद ही कुर्की भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें