फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सिपाही को गिरफ्तार करके जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के कुतुकपुर चनौरा में फर्जी सिपाही बनकर ग्रामीण के साथ मारपीट करने के आरोपी को रामगढ़ पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ भानुप्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुकपुर चनौरा में एक ग्रामीण के साथ फर्जी रूप से खुद के सिपाही बताकर बैल्टों से मारपीट कर दी। इसकी सूचना थाना पुलिस को लगी तो वह तत्काल ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस की वर्दी में खड़े युवक को तुरंत ही दबोच लिया। उसके बारे में जांच पड़ताल की तो सिपाही फर्जी ही निकला।

उसने गलत ढंग से पुलिस की वर्दी को बनवाया था। थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ का कहना है कि फर्जी सिपाही ने अपना नाम मैनपुरी जिले के थाना बेबर के गांव प्रयागपुर निवासी संजय सिंह यादव पुत्र लाखन सिंह बताया है। आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक किशोर को आइस क्रीम खिलाने के बहाने अधेड़ अपने मकान में ले गया। इस दौरान किशोर के साथ कुकत्य कर दिया। जानकारी होने पर थाना पुलिस ने पीड़ित किशोर का मेडीकल कराने के साथ आरोपी पप्पू पुत्र घनश्याम निवासी नई आबादी रैपुरा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें