मैनपुरी। कांशीराम कालोनी भोगांव के निवासियों ने एडीएम को ज्ञापन दिया है। कालोनी में बिना आवंटन के रह रहे लोगों को बाहर निकलवाने की मांग की है। एडीएम ने एसडीएम भोगांव को जांच करके कार्रवाई करने को कहा है।
कांशीराम कालोनी के लोग शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा कि कालोनी में अवांछनीय तत्व और बाहरी लोग बिना आवंटन के रह रहे हैं। उनके यहां आए दिन बाहरी लोगों का आना जाना रहता है। इससे कालोनी का माहौल खराब हो रहा है।
विरोध करने पर यह लोग मारपीट करते हैं। शाम होते ही यह लोग खुलेआम शराब पीना और पिलाना शुरू कर देते हैं। महिलाओं और लड़कियों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। रामसेवक वर्मा, रामस्वरूप, सरोज कुमार, शेरसिंह, रवेंद्र सिंह, जगदीश, गोपालदास मौजूद रहे।