फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलराम की सभासद और पुत्र को लाठी डंडों से पीटा

विज्ञापन
बिलराम की सभासद और पुत्र को लाठी डंडों से पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

नगर में सोमवार को बिलराम गेट रोड पर बिलराम की महिला सभासद और उसके पुत्र की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। यह विवाद टेंपो का ठेका बसूली को लेकर हुआ। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

बिलराम की सभासद सुखदेवी का पुत्र अजय टेंपो चलाता है। सुबह करीब 11 बजे जब वह अपना टेंपो बिलराम की ओर मोड़ रहा था तभी युवक शैलू यादव प्रदीप ने ठेके के रुपये मांगे। इस बात का अजय ने विरोध किया। विरोध करने पर शैलू और प्रदीप ने गाली गलौज करके मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुख देवी ने पुत्र को बचाने का प्रयास किया तो उनकी भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। महिला सभासद सड़क पर गिर गई फिर उसे कई डंडे मारे। पुत्र को भी गिरा गिराकर मारा गया। मारपीट की इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। इसमें आरोपी गाली गलौज करके मारपीट करते नजर आए। कोतवाली पुलिस ने सभासद सुखदेवी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है दोनों आरोपी फरार हैं। इंस्पेक्टर एके सिंह का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच पड़ताल में यदि अवैध वसूली का मामला सामने आएगा तो धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें