फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉड कटर चोरी में साधु वेशधारी और दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना में प्रयोग हो रहे सामान की चोरी करते हुए एक साधु वेशधारी के साथ दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि एक साथी मौके से भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रॉड कटर मशीन को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह चार बजे गोपीनाथ बाजार के सिनेमा हाल वाली गली निवासी सनी, केशीघाट निवासी गौरव अपने कुछ साथियों के साथ केशीघाट पर चल रहे यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना में प्रयोग में आ रहे सामान की चोरी करने पहुंचे। यहां घाट किनारे रॉड (सरिया) काटने वाला कटर चोरों के हाथ लग गया। वे उसे उठाकर शमशान घाट पर रह रहे महेशानंद बाबा की कुटिया में रख आए। इसी बीच कुछ लोगों ने युवकों को देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने सनी, गौरव और महेशांनद बाबा को चोरी की मशीन सहित पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी छोटू भाग गया।

पुलिस के अनुसार सभी गांजा और अफीम के सेवन के आदी हैं। वहीं पकड़ा गया बाबा महेशानंद बनारस के अस्सी घाट के काशीधर्मपीठ से निकाला गया है, जो पिछले काफी समय से वृंदावन में श्मशान घाट पर रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें