फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में आज से शुरु होंगी वार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
exam
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं आज मंगलवार से शुरु होंगी। जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब डेढ़ लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बीएसए ने परीक्षाओं में शत प्रतिशत परीक्षार्थियों को शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रत्येक विद्यालय में कक्षा दो से आठवीं तक के प्रश्न पत्र एनपीआरसी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। कक्षा पांच और कक्षा आठ की वार्षिक परीक्षा को छोड़ कर बाकी कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर होगा। कक्षा पांचवीं की उत्तर पुस्तिकाएं का मूल्यांकन एनपीआरसी (न्याय पंचायत संसाधन केंद्र) पर होगा।

आठवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी (ब्लॉक संसाधन केंद्र) पर होगा। बीएसए सचिदानंद यादव ने निर्देश दिए कि रिजल्ट घोषित होने के तीन माह बाद तक कापियां सुरक्षित रखीं जाएं। परीक्षा अवधि में एनपीआरसी द्वारा क्रासकेस कराई जाएंगी। हर ेदिन परीक्षा में शामिल उपस्थिति एवं अनुपस्थिति का विवरण दिया जाएगा। बीएसए ने परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें