इज्जतनगर रेलवे मंडल के वाणिज्य प्रबंधक हरीश रणतौलिया के निर्देश पर जंक्शन एवं ट्रेनों में किलेबंदी चेकिंग की। इसमें बिना टिकिट एवं अनबुक लगेज में 194 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।
मुख्य चल टिकट निरीक्षक एससी शर्मा ने बताया कि कासगंज जंक्शन, फर्रुखाबाद और मथुरा मार्ग पर आने जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग की। चेकिंग अभियान में 180 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। जबकि 14 यात्री ऐसे मिले जिनके पास बिना बुक किया गया लगेज था। पकड़े गए बिना टिकट यात्रियों से 9970 रुपये किया और 45000 रुपये जुर्माना वसूला गया। बिना बुक लगेज यात्रियों से 825 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सीटीटीआई ने बताया कि पकड़े गए लोगों को जुर्माना अदा करने के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि यात्री बिना टिकट यात्रा न करें, अन्यथा उन्हें रेलवे की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। सीटीटीआई दुर्गेश नंदनी, मनोज कुमार, आरपीएफ व जीआरपी मौजूद रही।