फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला सुम्मेर और भटानी में फैला चिकन पॉक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/दन्नाहार। जिले के दो गांवों में चिकनपॉक्स पैर पसार लिया है। वहीं, एक गांव के बीमारी के चलते स्कूल जाना ही बंद कर दिया है। वहीं, दूसरे गांव में बड़े लोगों में भी चिकन पॉक्स के लक्षण देखे गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को इसकी खबर तक नहीं है। वहीं, लोग बीमारी को दैवी प्रकोप मानते हुए झाड़-फूंक में लगे हैं।
विज्ञापन


मैनपुरी विकास खंड के गांव नगला सुम्मेर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पिछले तीन दिनों से हड़कंप है। यहां एक के बाद एक 11 बच्चे चिकन पॉक्स की चपेट में आ गए हैं। इससे अन्य बच्चों ने भी स्कूल आना छोड़ दिया है। यहां तैनात शिक्षक रामवरन बताते हैं कि विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा दो की छात्रा दीक्षा पुत्री अहिवरन सिंह, निर्देश पुत्र रामबरन सिंह, कक्षा चार की छात्रा स्नेहलता पुत्री शिव कुमार, कक्षा तीन की छात्रा ललिता पुत्री जितेंद्र, कक्षा दो का छात्र ऋषि कुमार पुत्र शिव कुमार, कक्षा चार का छात्र रत्नेश कुमार पुत्र रवि कुमार, अहिवरन सिंह का दो वर्षीय पुत्र अर्पित सहित गांव के चार अन्य बच्चों में चिकन पॉक्स के लक्षण हैं। ग्रामीण इसे दैवी प्रकोप मानते हुए झाड़-फूंक का सहारा लिया।

घिरोर विकास खंड के गांव भटानी में खुशीराम के परिवार में पांच लोग चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं। खुशीराम के पुत्र सुशील व सुनील, सुनील की पत्नी गीता देवी, रिश्तेदार धनदेवी सहित परिवार में पांच लोगों में चिकनपॉक्स देखा जा रहा है।
विज्ञापन


नगला सुम्मेर में लगेगा कैंप
प्रभारी चिकित्साधिकारी कुचेला डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि गांव में चिकन पॉक्स फैलने की जानकारी मिली है। शुक्रवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप करेगी।

बचाव के उपाय
- पीड़ित का उपचार अवश्य कराएं ।
- घरों में साफ-सफाई रखें ।
-पीड़ित से घर के अन्य सदस्य दूरी बनाए रखें।
- पीड़ित के पहने तथा सोते समय प्रयोग करने वाले सारे वस्त्रों की नियमित सफाई की जाए
- यह एक मरीज से दूसरे मरीज में तेजी के साथ फैलता है। इसलिए सावधानी जरूरी है।

सर्दी के बाद मौसम में गर्मी आने पर लोगों को चिकन पॉक्स जैसी बीमारी होती है। इसमें सबसे बड़ा उपचार बचाव है। दोनों ही क्षेत्र के चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गांव में कैंप कर उपचार दिया जाए।
विज्ञापन

डॉ. सीएम यादव, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें