फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक सहित पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। गांव अंजनी में पुलिस ने बाइक के साथ शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। उस पर विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव अंजनी में एक आरोपी चोरी की बाइक को बेचने की फिराक मे है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने पुलिसबल के साथ गांव स्थित एक मकान में छापेमारी की। पुलिस ने चोरी की बजाज डिस्कवर बाइक बरामद किए जाने के साथ ही वाहन चोर को भी दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनेाज पुत्र राजेंद्र निवासी गांव अंजनी बताया। उसके कब्जे से पुलिस को एक तमंचा व कारतूस भी मिले। पुलिस के हत्थे चढ़ा मनोज बेहद शातिर अपराधी है। टूंडला और थाना दन्नाहार में लूट के दौरान हत्या के मामले दर्ज हैं। कन्नौज में लूट के मामले में पकड़े जाने के बाद वह जेल भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पर विभिन्न थानों में 14 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया मनोज आपराधिक प्रवृत्ति का शातिर अपराधी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें