फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपों में पिस्टल दिखाकर मुनीम से 51 हजार लूटे

विज्ञापन
बंदूक - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कठफोरी से तगादा कर लौट रहे आगरा के भारत साड़ी हाउस के मुनीम से बदमाशों ने टेंपो के अंदर पिस्टल लगा कर रुपयों से भरा हुआ थैला लूट लिया। बुजुर्ग मुनीम बदमाश के हथियार देख कर बुरी तरह से दहशत में आ गया।
विज्ञापन


आगरा के रोशनमौला बाजार में भारत साड़ी हाउस के मुनीम प्रहलाद पुत्र भागलाल निवासी काला महल आगरा गरुवार को सिरसागंज के कठफोरी और करहल तगादा करने आया था। बुजुर्ग मुनीम प्रहलाद ने करहल और कठफोरी से वसूली कर सिरसागंज लौटने के लिए टेंपो में सवार हो गया।

उखांड तिराहे के पास पहुंचते ही टेपों में पीछे बैठे एक युवक ने मुनीम प्रहलाद पर पिस्टल तान कर उसके हाथ से रूपयों का थैला छीन लिया। थैला बदमाश के कब्जे में आते ही बदमाश अपने बाइक सवार साथियों के साथ थैला लेकर कठफोरी की ओर फरार हो गया। बदमाशों के हथियार देख मुनीम प्रहलाद दहशत में आ गया।
विज्ञापन


सिरसागंज पहुंच कर उसने मालिक हरिनिवास गोयल को वारदात की जानकारी देने के बाद थाने पहुंच कर सीओ सिरसागंज और थाना प्रभारी को वारदात के बारे में बताया तो हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी छानबीन के लिए रवाना हो गए। मुनीम प्रहलाद ने कहा कि वो 70 वर्षो से फर्म के लिए तगादे का काम करता आ रहा है, लेकिन ऐसी वारदात पहली बार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें