फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर से हुई थी होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव क्षेत्र के गांव जैतूलपुर निवासी होमगार्ड की फंासी लगाकर आत्महत्या किए जाने की कहानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट झुठला रही है। मौत की वजह जहर से होना बताया जा रहा है। वहीं चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जैतूलपुर निवासी खुशवंत जाटव (28) थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात था। आठ माह पूर्व ही इलाहबाद निवासी रेखा के साथ शादी हुई थी। गुरुवार की शाम उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिवारीजनों ने शव फंदे पर लटकता मिलने की बात कह रहे थे।

आत्महत्या बताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा कसना नहीं आया है। शरीर में जहर होने की बात कही गई है। मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से जहर की जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं मृतक के नाखून समेत शरीर भी नीला पड़ा था। जिस वजह से मौत की वजह जहर होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें