फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल इंजीनियर और ठेकेदार ने जेई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। बिजली विभाग के विस्तार के लिए धीरपुरा में चल रहे कंट्रोल रूम के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग का विरोध करना जेई को भारी पड़ गया। निर्माण करा रहे ठेकेदार व सिविल इंजीनियर ने अवर अभियंता को विरोध करने पर पीट दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर शुरू कर दिया। ग्रामीणों उग्र रूप देख ठेकेदार सिविल इंजीनियर मौके से भाग गए। पीड़ित जेई ने घटना की तहरीर नगला सिंघी पुलिस को दी है।
विज्ञापन


थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव धीरपुरा में विद्युत कंट्रोल रूम का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए सिविल इंजीनियर योगेंद्र सिंह एवं ठेकेदार मुकेश अपने कर्मचारियों के साथ लिंटर बिछवाने का कार्य कर रहे थे। इसमें यमुना की बालू व घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था। मौके पर मौजूद जेई प्रमोद कुमार ने यह देखा तो उन्होंने विरोध किया।

जेई प्रमोद कुमार का कहना है कि उनके विरोध करते ही सिविल इंजीनियर योगेंद्र सिंह एवं ठेकेदार मुकेश आक्रोशित हो गए और उन्होंने उनके साथ गालीगलौज, धक्कामुक्की करते हुए मारपीट कर दी। वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर टूंडला से विद्युत उपखंड अधिकारी अनिल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले का शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जेई ने घटना की जानकारी विद्युत अधिकारियों को देते हुए थाना नगला सिंघी में तहरीर दी है। वहीं सिविल इंजीनियर योगेंद्र सिंह का कहना है कि जेई का आरोप गलत है। उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है। बल्कि जेई प्रमोद कुमार ने ही उनके साथ अभद्रता की है। निर्माण कार्य में बाधा पहुंचायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें