फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। काकोरी कांड के शहीद क्रांतिकारियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। रीयल पब्लिक स्कूल व महर्षि दयानंद पुर्नवास संस्थान के छात्रों ने हाईवे थाने में हवन किया और शहीदों को याद कर देश भक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन


राल स्थित महर्षि दयानंद पुर्नवास संस्थान के संयोजक अशोक शर्मा आर्य व रीयल पब्लिक स्कूल के निदेशक पुनीत प्रजापति, चित्रकार महेश सिंह किंग ने बताया कि 92 साल पहले 1925 में देश के क्रांतिकारियों को आंदोलन चलाने के लिए आर्थिक तंगी होने लगी तो महान क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, ठाकुर रोशन सिंह व राजेंद नाथ लाहिड़ी ने लखनऊ के निकट अंग्रेजों के हथियार व खजाना लेकर जा रही ट्रेन को लखनऊ के निकट काकोरी में लूट लिया था।

इसके बाद अंग्रेजों ने 19 दिसंबर के दिन उनको सरेआम फांसी दी थी। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार यादव, संग्रहालय के उप निदेशक एसपी सिंह, हाईवे थानाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, एसआई अनुराग शर्मा, वीरेंद्र सिंह ने देश के क्रांतिकारियों के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्रा शारदा चौधरी, लवली गौतम, उन्नति, सौम्या, सुहानी सहित अन्य छात्रों ने देश भक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए और बेहतर रंगोली सजाई। छात्रों ने शहीदों की याद में नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें