फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ के सवालों पर अटेक कर्मचारी, दोबारा प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एमजी कालेज प्रांगण में चल रहे कर्मचारियों के प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ के सवालों पर कई कर्मचारी अटक गए। सही जवाब नहीं दे पाने पर सीडीओ ने सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा को दोबारा से बारीकियों को समझाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ पर कर्मचारी पूरी तरह से प्रशिक्षित होना चाहिए। ताकि किसी प्रकार उसे दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


नगरनिकाय चुनाव को कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण एमजी कालेज के प्रांगण में प्रारंभ हो गया। प्रथम चरण के प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञाशंकर तिवारी, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, मनरेगा से चंद्रपाल, केके यादव, बीएसए कार्यालय से केबी सिंह के साथ अन्य स्टाफ मौजूद था। सहायक कार्मिक प्रभारी के द्वारा कर्मचारियों को मतदान शुरू होने से पूर्व मॉकपोल के साथ ही ईवीएम की सीलिंग की प्रक्रिया, ईवीएम को कैसे बंद करेंगे।

प्रथम मतदान अधिकारी का क्या दायित्व है तथा द्वितीय मतदान अधिकारी क्या-क्या काम करेंगे। पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी को समझाया। प्रशिक्षण के दौरान पहुंचे सीडीओ अशोक कुमार ने कुछ जानकारी दी इसके ही साथ ही कर्मचारियों से कहा कि कोई शंका हो तो सवाल भी करें। एक कर्मचारी ने फर्जी आधार कार्ड होने पर क्या करें सवाल किया तो सीडीओ ने जवाब दे दिया। लेकिन सीडीओ ने जब कर्मचारियों से सवाल करने शुरू किए तो फिर कई कर्मचारी अटक गए।
विज्ञापन


ईवीएम की सीलिंग को कैसे करना है यही नहीं बता सके, प्रथम मतदान अधिकारी कैसे करेंगे काम इसे नहीं बता पाए। सीडीओ ने एक-एक प्वाइंट को समझाते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीख लें यदि कोई खामी हो तो पूछें। ताकि मतदान वाले दिन कोई दिक्कत नहीं आए। उन्होेंने भरोसा दिया कि पर्याप्त फोर्स रहेगा। सुरक्षा की कोई चिंता नहीं करें। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें