एटा। शुक्रवार को शहर के जनता दुर्गा मंदिर चौराहे पर एक बेकाबू ट्रक ने जिला विद्यालय निरीक्षक की कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार शिक्षा अधिकारी बाल-बाल बच गए। ट्रक की टक्कर से कार की एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी अनियंत्रित वाहन चालकों पर अंकुश नहीं लग पा रहा। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज की गाड़ी को भी एक ट्रक ने टक्कर ंमार दी थी। इसमें साक्षी महाराज ने कार से कूदकर जान बचाई थी। साक्षी महाराज का मामला शांत भी नहीं हुआ कि शुक्रवार को डीआईओएस के साथ दुर्घटना हो गई।
घटना श्ुाक्रवार दोपहर तीन बजे जनता दुर्गा मंदिर चौराहे की है। विकास भवन में डीएम की बैठक में भाग लेने जा रहे शिक्षा अधिकारी एसपी यादव ट्रैफिक पुलिस के इशारे पर रुक गए, लेकिन साइड में चल रहा ट्रक नियमों की परवाह किए बिना उनकी कार को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। इससे कार की पूरी साइड क्षतिग्रस्त हो गई। यहां मौजूद लोगों ने ट्रक को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया।