कासगंज के होली पब्लिक स्कूल में सुकन्या समृद्घि योजना की जानकारी देते एसबीआई मुख्य शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक आरके सिंह
कासगंज। भारत सरकार के द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में शुक्रवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक आरके सिंह ने जानकारी दी। होली पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक सिंह ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए है। इस योजना के अंतर्गत खाते में जमा राशि पर आयकर में छूट दिए जाने का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि न्यूनतम एक लाख रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख रुपया तक जमा किया जा सकता है। इस खाते पर सभी बचत खातों से अधिक ब्याज दी जाती है। दस वर्ष तक की कन्या के लिए यह खाता खोला जा सकता है। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों को डायरी, पेन आदि वितरित किए। पदम कुमार, रोहित कुमार, विशाल शर्मा, विमल कुमार, चेतन, सतीश, वीरपाल, जगवीर सिंह आदि मौजूद रहे।