फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला अखाड़ा, कैसे बनेंगे पहलवान

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा डीएवी इंटर कालेज में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में एक बार फिर औपचारिकता देखने को मिली। प्रतियोगिता जिला स्तर की थी, लेकिन व्यवस्थाओं का इंतजाम नहीं था। औपचारिकता पूर्ण करते हुए मंडल पर खेलने के लिए टीम तैयार कर ली गई।
विज्ञापन


प्रतिभाशाली खिलाड़ी बनाने एवं उन्हें बडे़ स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। मगर सुविधा के अभाव में खिलाड़ी खेल के नियम भी नहीं जान पाते हैं। डीएवी इंटर कालेज में हुई प्रतियोगिता टेंट के गद्दों पर करा दी गई।

वहीं, पानी रोकने के काम आने वाला त्रिपाल उन पर बिछा दिया गया। खिलाड़ी दांव-पेच दिखाते तो वह त्रिपाल उनके पैरों में फंस जाता। यानि खेलने के लिए बनाए अखाडे़ में भी खिलाड़ी असहज महसूस कर रहे थे। कई खिलाड़ी तो ऐसे थे, जो कुश्ती के नियमों से परिचित भी नहीं थे।
विज्ञापन


हालांकि मंडल पर खेलने के लिए उन्हीं में से खिलाड़ियों का चयन कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ शर्मा ने किया। खेल प्रशिक्षक देवेंद्र शर्मा, केके शर्मा, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, जयप्रकाश, जितेंद्रप्रताप आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें