फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और नगर आयुक्त के मामले मे गरमाई राजनी ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा और नगर आयुक्त कमलेश कुमार के बीच तनातनी का मामला रविवार को गरमा गया। मामले राजनीति शुरू हो गई है। सपा नेताओं ने मुद्दे को हवा देते हुए आंदोलन की चेतावनी देते हुए सरकार से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव के आवास पर एमएलसी डा. असीम यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक रमेश चंद्र चंचल ने प्रेस वार्ता में कहा कि नगर आयुक्त कमलेश कुमार एक अच्छे अधिकारी हैं। नगर विधायक जनता के कार्यों का ध्यान न रख कर नगर निगम पर कब्जा कर अपने चहेतों के निजी काम कराना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में कोई अधिकारी स्वतंत्र रूप से काम हीं कर सकता।

आरोप है कि नगर विधायक ने पूर्व में भी जिला अस्पताल के डाक्टर शशि कुमार के साथ अभद्रता की थी। इसी से परेशान होकर डाक्टर इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी संसद से सड़क तक आंदोलन करेगी। सरकार पूरे मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन


शिकोहाबाद फैक्ट्री में हुए धमाके में एक भाजपा नेता के करीबी को प्रशासने ने बचाया है। भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने मटसेना में जुआ, सट्टा करने वाले को छुड़ाने के लिए भाजपा विधायकों ने थाने का घेराव कर पुलिस से अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें