फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में जाम से दिनभर जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर स्थित बाजार में ब्रहस्पति बाजार के चलते सड़क व फुटपाथ पर शाम तक जाम के हालात बने रहे। लोगों का वाहनों व पैदल मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बार लंबे समय तक जाम के हालात भी बने। जिससे मार्ग से गुजर रहे वाहनों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गुरुवार बाजार के चलते राहगीरों और बाजार में खरीददारी करने आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर के आगरा रोड से लेकर करहल चौराहा तक सड़क से लेकर फुटपाथ तक सजी दुकानों के चलते मार्ग संकरा हो गया। कई बार जाम के हालात बने।

कई बार आधा आधा घंटे तक क्रिश्चियन तिराहा से लेकर करहल चौराहा तक जाम की स्थिति बन गई। लोगों को तेज धूप व गर्मी में काफी देर तक मार्ग से गुजरने के लिए जाम के खुलने का इंतजार करते देखा गया। आगरा रोड जाने वाले मार्ग के अलावा लेनगंज, यादव मार्केट, बजाजा बाजार, लोहामंडी आदि स्थानों पर भी अतिक्रमण के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ज्योंति तिराहा और नई मंडी के सामने भी बडे़ वाहनों के आडे़ तिरहे खडे़ होने के चलते जाम के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें