पटियाली। कटरी इलाके में बदमाशों की हलचल तेज हो गई है। बदमाश पिछले दिनों कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इसके चलते ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। गुरुवार केा पुलिस और पीएसी बल ने कटरी में कांबिंग कर बदमाशोंके संदिग्ध ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
एसपी सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी करमवीर सिंह ने पुलिस और पीएसी बल के साथ गुरुवार को कटरी क्षेत्र के गांव शाहपुर नगरिया, श्योर, नवादा के जंगलों में छानबीन की। पुलिस की कांबिंग के दौरान कोई बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा, लेकिन पुलिस बल ने बदमाशों के संदिग्ध ठिकाने पर पर उन्हें ध्वस्त कर दिया। सीओ ने ग्रामीणों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। सीओ ने ग्रामीणों को संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि होने पर पुलिस को सूचित करने और भयमुक्त होकर अपने खेतों में काम करने की अपील की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र, चौकी इंचार्ज धीरेद्र तोमर, एसएसआई मुकेश, सोलंकी समेत पीएसी बल के जवान मौजूद रहे।