फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रोफोबिया से गई युवक की जान

विज्ञापन
dog bite demo pic
विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जागीर में एक युवक की हाइड्रोफोबिया से मौत हो गई। उसे 15 अगस्त को एक कुत्ते ने काट लिया था। चार दिनों तक परिवारीजन घर पर ही उपचार कराते रहे। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर सैफई ले गए। वहां से कानपुर ले जाते समय शुक्रवार की रात उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन


गांव जागीर निवासी शिशुपाल (40) 15 अगस्त को खेत पर काम कर रहा था। तभी कुत्ते ने उसे काट लिया था। युवक ने इस पर लापरवाही बरती। परिवारीजन भी लापरवाह बने रहे। घर पर ही उसका उपचार कराया जाता रहा। 17 अगस्त की सुबह जब शिशुपाल की तबियत अधिक बिगड़ी तो परिवारीजन सीधे सैफई लेकर चसे गए।

वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार की रात कानपुर ले जाते समय रास्ते में शिशुपाल ने दम तोड़ दिया। घरवाले शव लेकर घर चले आए। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना की रिपोर्ट मृतक के भतीजे सुखवीर ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें