फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने सुनी शिकायतें

Wed, 16 Aug 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिकायतें सुनते प्रमुख सचिव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टूंडला।
विज्ञापन

तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मुख्य सचिव व प्रभारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। समाधान दिवस में 172 शिकायतें दर्ज कराई गईं। जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

सुबह 11 बजे करीब कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान मत्स्य पालन के दस, आवासीय दखलनामा का एक पट्टा आवंटित किया गया। साथ ही आपदा राहत कोष से चार लाख की सहायता भी दी। इसके बाद पौन बजे करीब प्रभारी अधिकारी के रूप में आए जितेंद्र कुमार पहुंचे तथा उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने कहा कि तहसील दिवस का नाम बदलकर संपूर्ण समाधान दिवस किया गया है। यह इसलिए है कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण होना चाहिए। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि अधिकांश शिकायतें जमीनों पर कब्जे की आ रही हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान एसएसपी अजय कुमार पांडे, एसीएमओ डा विनोद कुमार, बीएसए डॉ. सच्च्चिदानंद यादव, एसडीएम सुरेश कुमार, सीओ धर्मेन्द्र यादव, मत्स्य अधिकारी किशन शर्मा, बीडीओ प्रतिमा निमेष, सीएचसी अधीक्षक डा. संजीव वर्मा सहित, ईओ विमलापति, उपखंड अधिकारी विद्युत अनिल शर्मा, जिले व तहसील के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें