फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ कर्मचारियों के वेतन पर डीएम ने लगाई रोक

विज्ञापन
teacher demo pic
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य विभाग में संचालित तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ में चार महीने पहले हुई भर्तियों को डीएम ने निरस्त करने की संस्तुति की है। डीएम ने प्रकोष्ठ में नियुक्त किए गए नौ कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाने की कार्रवाई भी की है। साथ ही शासनादेश को ताक पर रखकर भर्ती करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दरअसल स्वास्थ्य विभाग में संचालित तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ में मार्च में विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए 24 और 25 मार्च को साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिसमें सभी आवेदकों को बुलाया गया। 24 मार्च को साक्षात्कार हुए। उसी रात मुख्य सचिव ने शासनादेश जारी कर भर्ती प्रक्रियाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए। विभाग ने गुपचुप तरीके से 24 मार्च को साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति दे दी।

इन अभ्यर्थियों को मई महीने में ज्वाइनिंग करा दी और वेतन भुगतान किया जाने लगा। पिछले दिनों मामले की शिकायत डीएम अमित किशोर से की गई, तो उन्होंने डायट प्राचार्य और बीएसए को जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट के बाद प्रकोष्ठ में हुई नियुक्तियों को अवैध पाया गया। डीएम ने नौ कर्मचारियों की नियुक्तियों को निरस्त करने की संस्तुति की है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग पर नाराजगी जताई है। डीएम ने बताया कि नियुक्तियों को निरस्त किया गया है। वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है। नियुक्ति करने वाले दोषियों के खिलाफ जांच चल रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें