फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाली बना रहा छावनी

विज्ञापन
police demo pic
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)।
विज्ञापन

कस्बे में पुलिस प्रशासन की सख्ती का जबरदस्त आलम है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बड़ी संख्या में कस्बे में पीएसी एवं पुलिस की तैनाती की गई है। पूरा कस्बा पुलिस छावनी बना नजर आ रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखते हुए कारोबारियों ने रोजमर्रा की तरह बाजार खोले। कस्बे में तनाव के हालात टल गए।
गौरतलब है कि पटियाली में गुरुवार को दोहरे हत्याकांड के बाद काफी तनाव के हालात पैदा हो गए थे। आक्रोश और अफरा तफरी के बीच तोड़ फोड़ की आशंका को देखते हुए कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। घटना के बाद से ही कस्बे में अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती कर दी गई। शुक्रवार को भी पुलिस और पीएसी की तैनाती कस्बे में बनी रही। शहर के मुख्य मार्गों,चौराहों एवं मृतकों के घर के आसपास पुलिस तैनात थी। पटियाली सर्किल के अलावा सहावर सर्किल का फोर्स भी पटियाली में तैनात किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की गतिविधियों पर भी निगाह बनाए हुए है,जिससे कोई पक्ष गड़बड़ी न कर सके। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्रमोहन त्रिपाठी भी लगातार कस्बे में कैंप कर रहे हैं। पटियाली के एसडीएम,सीओ एवं तहसीलदार भी कस्बे की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

बाजारों में चहल पहल होने से स्थिति सामान्य बनी रही,लेकिन दुकानों पर कस्बे के दुकानदारों और ग्राहकों के बीच हत्या और प्रतिशोध में हुई हत्या के मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं बनीं रहीं। आम लोगों की निगाह भी दोहरे हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं एसपी सुनील कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए है कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कहा एकि अफवाह फैलाने वाले लेागों को भी चिह्नित किया जाए जिससे अफवाहों से अनावश्यक तनाव पैदा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें