फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खाद्य लाइसेंस ऑनलाइन

विज्ञापन
खेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अब खाद्य लाइसेंस बनवाने के लिए व्यापारियों को मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डीएम ने खाद्य विभाग के अफसरों को साप्ताहिक बंदी के दिन जनसेवा केंद्रों के माध्यम ऑनलाइन लाइसेंस निर्गत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर ने प्रतिनिधि मंडल के साथ डीएम से मिलकर खाद्य लाइसेंस निर्गत न होने की समस्या बताई थी। इस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक तहसील में जनसेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन लाइसेंस जारी किए जाएंगे। साप्ताहिक बंदी के दिन जनसेवा केंद्रों पर ऑनलाइन लाइसेंस बनवा सकेंगे। प्रतिनिधि मंडल में मनोज गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, रमाशंकर, देवेंद्र पालीवाल, दिनेश राठौर, दयाशंकर, मनोज धाकरे, सुभाष कक्कड़, अखिलेश गुप्ता, अविनाश भोले शामिल थे।
विज्ञापन


यहां बनवा सकेंगे ऑनलाइन लाइसेंस
फिरोजाबाद जोन-एक - अमित सीएससी एसआरके कॉलेज के सामने दिन मंगलवार
फिरोजाबाद जोन-दो -पैगोरिया कम्युनिकेशन सुहागनगर दिन मंगलवार
फिरोजाबाद जोन-तीन - सुरेंद्र कुमार भरत नगर जलेसर रोड दिन बुधवार
फिरोजाबाद जोन-चार - संदीप कुशवाहा, कुशवाहा नगर दिन बुधवार
शिकोहाबाद नगर क्षेत्र- अंकुर यादव नेहा गेस्ट हाउस के सामने दिन शुक्रवार
शिकोहाबाद नगर क्षेत्र- प्रीती सीएससी तहसील के सामने दिन बुधवार
सिरसागंज क्षेत्र- दिनेश कुमार सीएससी कौरारा रोड दिन शुक्रवार
सदर तहसील क्षेत्र- रामनरेश सीएससी तहसील के पास दिन गुरुवार
टूंडला नगर एवं तहसील क्षेत्र- सुशील सीएससी तहसील के पास दिन शुक्रवार
जसराना क्षेत्र- नितिन सीएससी तहसील के पास दिन शुक्रवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें