फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित छात्रों को नंबर देने का दबाव

विज्ञापन
agra university - फोटो : agra university
विज्ञापन
आगरा। डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्राइवेट कालेजों में प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर भी खेल पकड़ा है। अनुपस्थित छात्रों को भी प्रैक्टीकल में नंबर दिए जाने के लिए पैनल पर दबाव बनाया। शिक्षकों के पैनल ने इसकी शिकायत कुलपति से की है।
विज्ञापन



प्रैक्टीकल कराने वाले पैनल ने कुलपति को करीब डेढ़ दर्जन कालेजों की शिकायत की है। इसमें पैनल को जो छात्र संख्या दी जाती है, मौके पर नहीं मिले। कालेज संचालक अनुपस्थित छात्रों को भी मनमाफिक अंक दिए जाने का दबाव बनाया। इसके लिए आर्थिक प्रलोभन भी दिया जाता है।

अधिकांश कालेज देहात क्षेत्र के कालेज हैं। विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. जीएस शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की शिकायत पर विश्वविद्यालय प्रशासन जांच करा रहा है।
विज्ञापन


एमए अर्थशास्त्र-गणित का परिणाम जारी

विश्वविद्यालय ने सोमवार को एमए फाइनल अर्थशास्त्र और गणित का परिणाम जारी कर दिया है। इसके अलावा बीएससी द्वितीय और अंतिम वर्ष के बीते कुछ सत्रों के लंबित परिणाम भी जारी किए गए हैं। विद्यार्थी अपने परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस तरह से विश्वविद्यालय अभी तक 60 कोर्स के परिणाम घोषित कर चुका है, अभी 26 कोर्स के परिणाम बाकी हैं।

फीस नहीं तो परिणाम भी नहीं

कुलपति ने एक बार फिर ऐसे कालेजों को चेतावनी दी है, जिन्होंने परीक्षा फीस विश्वविद्यालय में जमा नहीं कराई है। कुलपति ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा शुल्क दिए बिना किसी भी कालेज का परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी कालेज प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें