मथुरा । अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले में सात लोगों के मारे जाने के विरोध में मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने अपना विरोध प्रकट किया। कहीं श्रद्धांजलि सभा हुई तो कहीं पुतला फूंका गया। बलदेव में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पुतला फूंका गया।
सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा कृष्णा नगर चौराहा पर आतंकवाद का पुतला फूंका। उमेश शर्मा, अखिलेश गौड़, विनोद दीक्षित, सचिन शर्मा, संजय पंडित, अमरीश शर्मा ने रक्षामंत्री के पद पर स्थायी नियुक्त करने की मांग की।
सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान एवं ब्रह्म भारती पत्रिका ने स्वामी घाट पर दो मिनट का मौन रखकर हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि उर। सोहनलाल शर्मा, नारायनप्रताप शर्मा, घनश्याम हरियाणा, अक्षय भारद्वाज, पंकज शर्मा, राजकुमार, अमित भारद्वाज, विष्णुप्रताप, महेंद्र दत्त आचार्य मौजूद रहे।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इस दौरान केके पचौरी, विशाल शर्मा, सचिन शर्मा, धीरज शर्मा, भोलू भाई, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
राया में प्रतुल गंगल आलोक अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, गौरव शर्मा, हेमंत अग्रवाल, विनीत गोयल ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की।
बलदेव में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसके बाद बजरंग दल बलदेव प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने आगरा चौराहा पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। प्रखंड संयोजक राजा भैया प्रभात शर्मा, दिलीप शर्मा, आकाश वर्मा, जागेश तोमर, चमन सिंह, हेमंत कुमार, विराट मौजूद रहे।
मांट में चेकिंग अभियान चलाया गया। टोल प्लाजा चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।