फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव और छह सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
sweeper demo pic - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रस्तावित ओडीएफ ग्रामों में शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर एक पंचायत सचिव को डीपीआरओ तथा डीपीसी की आख्या के बाद सीडीओ ने निलंबित कर दिया है। निरीक्षण के समय गांव में नहीं मिल पांच ग्रामीण सफाईकर्मी भी निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन


डीपीआरओ सुरेशचंद्र मिश्रा, जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा ने मंगलवार को बेवर क्षेत्र के प्रस्तावित ओडीएफ गांव विनोदपुर, ईसापुर, मलूपुर, परतापुर, अरमसराय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पंचायत सचिव जयप्रकाश के शौचालय निर्माण में लापरवही सामने आई। ग्रामीणों ने भी बताया सफाईकर्मी गांव में नहीं आते हैं। जिससे गांव में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। बारिश के मौसम में बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

सफाईकर्मी रघुवीर सिंह, धीरज, मनोज, ब्रजेश, सर्वेश पाल गांव में नहीं मिले। उनकी तलाश के बाद भी लोकेशन नहीं मिली। डीपीआरओ तथा डीपीसी ने अपनी निरीक्षण आख्या कार्रवाई की संस्तुति सहित सीडीओ को सौंप दी। सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने काम में लापरवाही बरतने के आरोप में पंचायत सचिव सहित सभी पांच सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें