फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन कल्याण सम्मेलन में बखानी सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
भाजपा का जन कल्याण सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पश्चिम मंडल के जन कल्याण सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने कहा कि उनकी ही पार्टी को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता है। भाजपा उन्हें सम्मान के साथ खड़ा करने, जीवन स्तर ऊपर उठाने का कार्य करती है।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए दलित समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है। अनुसूचित आयोग का अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया को बनाया है। यह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सबका साथ सबका विकास करना चाहती है।

महानगर संयोजक महेंद्र बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का काम कर रही है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवमोहन श्रोती ने कहा कि डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन


सम्मेलन में प्रेमवीर सविता, राजेंद्र कुमार बौहरे, संजय मिश्र, श्याम सिंह यादव, संयोजक महेश चंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता, रामनरेश कटारा, श्रीनिवास शर्मा, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, चेतराम यादव, भगवान सिंह झा, राधेश्याम यादव, केके गांधी, लक्ष्मीदेवी, मधु वर्मा, सुनील मिश्रा, यतेंद्र चक, दीपक गुप्ता, अंबेश शर्मा, अशोक हरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें