मैनपुरी। रक्तदान महादान है। आपका दान किया रक्त किसी को जीवन दे सकता है। इसी मकसद के साथ अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड बैंक में बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष ही नहीं महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही रक्तदान कर हमेशा से इस महादान को करने का संकल्प लिया।
शिविर का शुभारंभ सीएमओ डा. शरद कुमार वर्मा ने किया। बड़ी संख्या में ब्लड देने के लिए रक्त दानदाताओं की लाइन भीड़ सुबह आठ बजे से ही लगनी शुरू हो गई। ब्लड बैंक में रक्त रखने की कमी के चलते दोपहर 12 बजे तक 20 लोग रक्तदान कर चुके थे। वहीं 150 लोगों ने अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की पहल ब्लड देने के लिए पंजीकरण कराया। सभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। सीएमएस डा. एके उपाध्याय, डीटीओ डा. सीएम यादव, डा. एसपी यादव, डा. शिखा अग्रवाल, एसएलटी विनोद तिवारी, एलटी टीसी भारती, रत्नेश यादव, अजय यादव, जैनेंद्र यादव, सौरभ चौहान, निधि गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, दिव्य प्रताप, कृष्णकांत, अंश प्रताप, शशिकांत, राजीव कुमार, ज्योति शर्मा आदि मौजूद रहे।
मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी 35 वर्षीय रौली मिश्रा ब्लड बैंक पहुंची। उन्होंने कहा कि अमर उजाला में प्रकाशित खबरों से उन्हें प्रेरणा मिली कि वह भी रक्तदान करें। वह रक्तदान किसी नाम के लिए नहीं किसी की जान बचाने के लिए करना चाहती हैं।
करहल रोड निवासी साधू राम ने भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने फेसबुक पर अमर उजाला पेपर की न्यूज पढ़ी थी। इसके चलते वह स्वयं ब्लड बैंक रक्तदान के लिए पहुंचे। वह आगे भी रक्तदान को तैयार हैं।
दिव्यांग भी नहीं रहे पीछे
जैसे ही दिव्यांग धीरेंद्र पाल सिंह ब्लड बैंक ब्लड देने के लिए पहुंचा तो सभी लोगों ने उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि अमर उजाला में रक्तदान करने को लेकर खबरें पढ़ी थी। इसके उसे लगा कि उसे लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान करना चाहिए।
शाह तालीमिया समिति के लोगों किया रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शाह तालीमिया समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष आफताब अल्वी के नेतृत्व में रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि खून केवल मानव शरीर में ही बनता है। इसका उत्पादन वैज्ञानिक तकनीकि से संभव नहीं है। इसलिए रक्तदान बहुत जरूरी है।
इन्होंने किया रक्तदान
विश्व रक्दाता दिवस पर प्रदेश यादव, सुबोध कुमार, दीपक नेगी, डा. अनिल यादव, परमेश तिवारी, फराज तौहीद, अजीतकांत मिश्रा, प्रदीप रायजादा, इमरान अल्वी, आफताव अल्वी, विशाल मिश्रा, सुनील जैन, पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया, पीतांबर सिंह, दीपक, साधूराम, उत्कर्ष चतुर्वेदी, कुलदीप चौहान, अक्षय कुमार, सूर्यप्रकाश ने रक्तदान किया।