फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 12 महीने में 112 जांच... फिर भी ट्रेनों में खाना खराब

Thu, 12 Nov 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों को मिलने वाला खाना कितना सुरक्षित है, इसकी तस्वीर रेलवे की जांच में सामने आई है। पिछले 12 महीनों में आगरा रेल मंडल में पैंट्री कार और बेस किचन की 112 बार जांच की गई। इनमें 99 जगह खाद्य गुणवत्ता, साफ-सफाई और निर्धारित मानकों से जुड़ी कमियां मिलीं। खानपान के संबंध में दर्ज 51 शिकायतों में 20 खराब और बासी भोजन से संबंधित थीं।
विज्ञापन

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि खामियां मिलने पर खानपान से संबंधित मामलों में पिछले 12 महीनों के दौरान 314 बार जुर्माना लगाया गया। कुल 7,99,500 रुपये की धनराशि वसूली गई। 99 जांच में मिली कमियों में खाद्य गुणवत्ता के साथ स्वच्छता और निर्धारित मानकों से जुड़ी अनियमितताएं भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि खानपान की शिकायत मिलने पर संबंधित मंडल वाणिज्य निरीक्षक को जांच सौंपी जाती है। बताया कि विशेष अभियान चलाकर पैंट्री कार और बेस किचन की जांच की गई थी। इसमें खाद्य सामग्री के भंडारण, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, बर्तन, स्टोरेज एरिया और कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस भी देखी गई थी। यात्रियों से खानपान की स्वच्छता पर फीडबैक भी लिया गया। यात्री खानपान की शिकायत रेल मदद हेल्पलाइन 139 कर सकते हैं।
विज्ञापन

खाने में गड़बड़ी के सामने आए मामले
केस -1
एक मई 2026 आगरा कैंट से वाराणसी जा रही वंदे भारत के कोच सी-13 में यात्री को परोसे गए ब्रेड कटलेट में मरी मक्खी मिली थी। उन्होंने 139 पर शिकायत की। भोजन आगरा स्थित बेस किचन से लोड किया गया था। रेलवे ने आईआरसीटीसी को पत्र भेजकर जिम्मेदारों पर दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की थी।

केस-2

18 जून 2024 रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस में भोपाल से आगरा की यात्रा कर रहे एक दंपती के भोजन में मरा हुआ कॉकरोच मिला। दंपती ने आईआरसीटीसी से ऑनलाइन लंच ऑर्डर किया था। लंच पैकेट में कॉकरोच देखकर दोनों घबरा गए और इसकी शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की। मामले में आईआरसीटीसी ने संबंधित खाद्य आपूर्तिकर्ता पर जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें