टाउनशिप (मथुरा)। माफिया द्वारा कोयला अलीपुर में मिट्टी और गांव आंवला सुल्तानपुर से बालू का बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। काफी शिकायतें होने के बाद भी रिफायनरी पुलिस खनन माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
गांव आंवला सुल्तानपुर के पास यमुना से बालू खनन हो रहा है। बालू का खनन कर रिफाइनरी व निर्माणाधीन कालोनियों में बालू को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है।
12 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खनन करने में लगी हुईं हैं। बरारी, रिफाइनरी धानातेजा, धाना शमशाबाद, भाहई में गांवों में बालू सप्लाई की जा रही है। एसएसपी के थाना प्रभारियों को बालू खनन रोकने के दिए आदेश भी हवा में उड़ रहे हैं।
कोयला अलीपुर में खुलेआम माफिया मिट्टी खनन कर रहे हैं। दिनभर गांव की सड़कों पर धूल उड़ती रहती है। मिट्टी का खनन करने वाले ट्रैक्टर चालक पीछे चल रहे वाहनों को साइड नहीं देते हैं। ग्रामीणों ने कई बार थाना प्रभारी से शिकायत की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।