फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष में विकास की उम्मीदों को लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नववर्ष में उम्मीदों को पंख लगेंगे। नया साल जिले के लोगों के लिए नई सौगात लेकर आएगा। कई योजनाएं लगभग पूर्ण हैं। कई योजनाएं पूर्ण होने के कगार पर हैं। कई योजनाओं के प्रस्तावों को शासन स्तर से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


नव वर्ष में योजनाएं पूर्ण होने से विकास के रास्ते पर बढने की आस लोगों को बढ़ने लगी है। सपा शासन में वीआईपी माने जाने वाले जिले को अभी भी विकास की दरकार है। शासन स्तर पर प्रभावी पहल नहीं होने से पूर्व में हुई घोषणाएं कागजों में कैद होकर रह गई हैं। नव वर्ष में जिले को कई योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है।

नए साल में जिले को सड़कों की सौगात मिलेगी। भोगांव-शिकोहाबाद फोरलेन होगा। जीटी रोड पर कुरावली से नवीगंज तक सिक्सलेन मार्ग बनने की उम्मीद है। जिले के तमाम संपर्क मार्ग बनकर चालू हो चुके हैं। जिले के कई प्रमुख मार्ग अच्छी हालत में हैं।
विज्ञापन


जिले में खरपरी पेयजल योजना, रठेरा पेयजल योजना, सगामई पेयजल योजना पूरी होने के कगार पर हैं। अमृत योजना के तहत शहर में दो पानी की टंकी, चार अवर जलाशय, तीन नलकूप बनाने का प्रस्ताव है। अमृत योजना के तहत तेजी से काम चल रहा है। नव वर्ष में पेयजल व्यवस्था में सुधार होगा।

नए साल में लोगों की सुरक्षा को भी पंख लगेंगे। जिले में बिजली थाना नए साल में बनकर पूर्ण हो जाएगा। सुरक्षा के लिए जिले में पांच नए थाने बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। नए थानों को कीरतपुर, सिविल लाइन, कुसमरा, मीठेपुर, आलीपुर खेड़ा के नाम से शासन को भेजा गया है।

नए साल में लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। बिजली की किल्लत दूर करने के लिए शहरभर में अंडर ग्राउंड केबलिंग कराई जा रही है। बिजली चोरी रोकने के लिए तारों को बदला गया है। विभाग की मंशा समस्या दूर करके बिजली चोरी रोकने की है।

कलक्ट्रेट परिसर में आए दिन होने वाली सरकारी विभागों की बैठक के लिए सभाकक्ष की परेशानी होती थी। समीक्षा बैठकें विकास भवन के सभागर में होती थीं। नए साल में कलक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहु उद्देश्यीय सभाकक्ष बनकर चालू हो जाएगा।

नए साल में ज्योंती क्षेत्र में गरीबों को आवासीय सुविधा मिलेगी। आसरा आवास योजना के तहत गरीबों के लिए नगर पंचायत ज्योंती क्षेत्र में 120 आवास बनाए गए हैं। नए साल में इन आवासों का पात्रता के दायरे में आने वाले गरीब परिवारों को आवंटन कराया जाएगा।

जिला अस्पताल में बन रही बर्न यूनिट आधे से अधिक बन चुकी है। यूनिट को नए साल में चालू कराने की योजना है। अभी गंभीर हालत में जले हुए लोगों को उपचार के लिए बाहर भेजा जाता था। यूनिट बनकर पूरी होने पर नए साल में लोगों को लाभ मिलने की संभावना है।

बेवर में बन रहा ट्रामा सेंटर सड़क हादसों में गंभीर घायल होने वालों के लिए संजीवनी का काम करेगा। जीटी रोड पर ही सर्वाधिक हादसे होते हैं। जिनमें समय से उपचार नहीं मिल पाने पर घायलों की जान तक चली जाती है। उम्मीद है कि नववर्ष में ट्रामा सेंटर का तोहफा जिले को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें