अफिरोजाबाद। एक जनपद एक उत्पाद योजना में सुहागनगरी की नई कांच इकाइयां स्थापित होने का रास्ता साफ हो गया है। कांच से संबंधित इकाई, शोरूम व अन्य कार्यों के लिए ओडीओपी में अभ्यर्थियों को बैंकों से लाखों का ऋण दिया जाएगा।
योगी सरकार ने प्रदेश के प्रमुख उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ओडीओपी योजना लागू की है। इसके तहत जिले को 40 इकाइयों का लक्ष्य दिया गया है। शासन के निर्देश पर उद्योग विभाग ने कांच से संबंधित कार्यों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जिसमें विभाग को कुल 154 आवेदन पत्र मिले।
डीएम की गठित टास्क फोर्स कमेटी ने 12 दिसंबर को साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष द गुना आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।
टास्क कमेटी की स्वीकृति की मुहर लगने के बाद उद्योग विभाग द्वारा स्वीकृत आवेदन पत्रों पर कमेटी में शामिल अफसरों के हस्ताक्षर कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
इस संबंध में प्रधान सहायक राजेश सक्सेना का कहना है कि साक्षात्कार में कुल 81 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इसमें कुछ आवेदन पत्र अधूरे हैं, जिन्हें फिलहाल बैंक नहीं भेजा जाएगा।