फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की गुणवता खराब मिलने पर प्रधान व सचिव पर होगी कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। शौचालय की गुणवत्ता में होने वाले घालमेल पर अंकुश के लिए प्रधान व पंचायत सचिवों पर लगाम कसने की तैयारी है। प्रधान व सचिवों से शौचालयों की गुणवत्ता संबंधी प्रमाण-पत्र लिया जाएगा। गुणवत्ता खराब मिलने पर कार्यवाही होगी। सोमवार को सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को पत्र जारी किए गए।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में होने वाले घालमेल को रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्ती करेगा। जिले के सभी 569 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं पंचायत सचिवों से शौचालय की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होने से संबंधित प्रमाण प्राप्त लिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर इस बाबत सभी नौ ब्लाकों के एडीओ पंचायत को डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने सोमवार को पत्र जारी किए। सभी को आगामी 15 दिन में प्रमाण हासिल कर विभाग को प्रेषित करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


वहीं प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद शौचालय निर्माण की ग्राम पंचायत वार गुणवत्ता परीक्षण कराया जाएगा। अन्यथा की स्थिति मिलने पर संबंधित प्रधान व पंचायत सचिव के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें