फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में शबद कीर्तन, दिन भर चला लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गुरुनानक देव की जयंती शुक्रवार को प्रकाशोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाई गई। स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में सुबह से शाम तक धार्मिक आयोजन चलते रहे। बाहर से आए ज्ञानी जत्थे ने शबद कीर्तन का आयोजन किया। इस मौके पर लंगर सेवा भी की गई।
विज्ञापन


अखंड पाठ का समापन किया गया। अलीगढ़ से आए ज्ञानी राजेंद्र सिंह खालसा व फिरोजाबाद गुरुद्वारा फिरोजाबाद के ज्ञानी हरमिंदर सिंह, करनैन सिंह ने कीर्तन का आयोजन किया। उन्होंने गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला। साध संगत को निहाल किया।

गुरुद्वारा के प्रधान सरदार हरवंश सिंह मल्होत्रा ने गुरुनानक के जीवन पर विचार व्यक्त किए। गुरुद्वारा प्रबंधक राजेंदर सिंह मल्होत्रा ने गुरुद्वारा के आय-व्यय का ब्योरा दिया। साध संगत के लिए गुरु का लंगर वितरित किया गया। लंगर की सेवा साध संगत की की। रात में गुरुद्वारे पर रंगारंग एवं धार्मिक कार्यक्रम हुए। जिसमें बच्चों ने पाठ साहिब, कविता व गुरु सिक्खी के बारे में सुनाया।
विज्ञापन



इस दौरान त्रिलोचन सिंह सलूजा, विक्की मल्होत्रा, गजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रदीप मल्होत्रा, राजेंद्र सिंह मल्होत्रा, त्रिलोचन सिंह सलूजा, इंद्रजीत होडा, चरनजीत सिंह, राजेंद्र सिंह बग्गा भी मौजूद रहे।

गुरु नानक के 549वां प्रकाशोत्सव पर संत कंबरराम दरबार आर्य नगर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 10 बजे से पाठ साहब का आयोजन किया गया। गंगापुर सिटी से आए सरदार हरविंद सिंह के जत्थे ने शबद कीर्तन कराया। दोपहर में वंशीलाल मंडली ने भजन कीर्तन का आयोजन किया।

गुरुनानक के संगीतमय भजन प्रस्तुत किए। संजीव झांकियां भी निकाली गई। रात 1.20 बजे गुरुनानक का जन्म उत्सव मनाया। इस दौरान नानकचंद वासवानी, घनश्याम सिंह लालवानी, रामचंद्र मयानी, डा. सुखदेव, मोहन सोनी, सतीश नारंग, कुशल लालवानी, धीरज लालवानी, विनोद कृपलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें